Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला सेवा योजन कार्यालय के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश कि अन्तिम तिथि 20 अप्रैल।

जिला सेवा योजन कार्यालय के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश कि अन्तिम तिथि 20 अप्रैल।

 सुलतानपुर 10 अप्रैल/जिला सेवा योजना अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला सेवा योजन कार्यालय के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र द्वारा अनु0जाति/जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के कम से कम इण्टरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण तथा 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों को एक वर्षीय कार्यालय प्रबन्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं।
           उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है। प्रशिक्षण कम्प्यूटर, सचिवीय पद्धति, टंकण, आशुलिपि, सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी आदि विषयों में दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि उपलब्धता के आधार पर रू0-200/- प्रतिमाह की दर से छात्रवृत्ति केवल अनुसूचित जाति/जनजाति के अभ्यर्थियों को दिया जायेगा। 
          उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश हेतु निम्नवत निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने शैक्षिक योग्यता से सम्बन्धित समस्त अंकपत्र, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं पंजीयन कार्ड सहित जिला सेवा योजन कार्यालय, सुलतानपुर में उपस्थित हो सकते है। शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र में प्रशिक्षण हेतु प्रवेश कि अन्तिम तिथि 20 अप्रैल, 2023 है। उन्होंने बताया कि शिक्षण एवं मार्ग दर्शन केन्द्र में प्रवेश हेतु आये हुए किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ