उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना मंटोला में दर्ज पत्नी को 3 तलाक देने के मुकदमे में आरोपी पूर्व मंत्री चौधरी बशीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 6 शादियां कर चुके चौधरी बशीर के खिलाफ 31 जुलाई को उसकी पत्नी नगमा ने मुकदमा दर्ज करवाया था. इस मामले में बशीर फरार चल रहे थे. उन्होंने अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी, जो कि खारिज हो गई थी
इससे पहले कोर्ट ने पूर्व मंत्री का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दी थी. चर्चा है कि उन्होंने इसके बाद ही खुद ही थाने आकर समर्पण किया. चौधरी बशीर बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं.
पीड़ित महिला के अनुसार, 23 जुलाई को चौधरी बशीर के छठवां निकाह करने की जानकारी मिली और जब वह ससुराल गईं तो पूर्व मंत्री ने उसके साथ गाली-गलौज की और 3 तलाक देकर घर से भगा दिया. इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बशीर की धरपकड़ के लिए दबिशें देना शुरू कर दी. पुलिस की पकड़ के आगे बशीर टूट गया और गिरफ्तार हो गया.
0 टिप्पणियाँ