अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान के आने के बाद सब कुछ बदल गया है. भारत समेत ज्यादातर देश जल्द से जल्द अपने नागरिकों और राजनयिकों को वहां से निकालने पर काम कर रहे हैं. इस बीच पड़ोसी देश में बिगड़े हालातों के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब अफगान नागरिक सिर्फ ई-वीजा पर ही भारत की यात्रा कर सकेंगे. इस आदेश के जरिए ई-आपातकालीन एक्स-विविध वीजा की शुरुआत करके वीजा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की कोशिश की गई है.
दरअसल ये फैसला उन रिपोर्ट को ध्यान में रखते हुए लिया गया है जिनमें दावा किया गया था कि अफगान नागरिकों के कुछ पासपोर्ट खो गए हैं. ऐसे में जो अफगान नागरिक फिलहाल में भारत में नहीं है, उनके पहले जारी किए गए वीजा, तत्काल प्रभाव से अमान्य हो जाते हैं. ये फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत अपने और अन्य नागरिकों को निकालने की कोशिशों में जुटा हुआ है.
0 टिप्पणियाँ