विशेष लोक अदालत मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में 19 वाद का किया गया निस्तारण।
सुलतानपुर 25 मार्च/माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के पत्र के अनुपालन में पीठासीन अधिकारी श्री राकेश कुमार त्रिपाठी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सुल्तानपुर की अध्यक्षता में आज दिनांक 25.03.2023 को न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सुल्तानपुर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधी 36 वाद नियत किए गए थे, जिनमें से कुल 19 वाद निस्तारित किया गया, जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधी वादों मे ₹ 6532000/- का समझौता किया गया। उक्त विशेष लोक अदालत में श्री अभिषेक सिन्हा अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ