नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु संवीक्षा के उपरान्त अवशेष उम्मीदवारों व निरस्त नामांकन पत्रों का विवरण।
सुलतानपुर 25 अप्रैल/ नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरान्त अवशेष उम्मीदवारों की संख्या- नगर पालिका परिषद सुलतानपुर अध्यक्ष पद हेतु कुल-13 तथा सदस्य पद हेतु कुल 173 है, जबकि नगर पंचायतों में संवीक्षा के उपरान्त अवशेष उम्मीदवारों की संख्या-अध्यक्ष पद हेतु कुल - 52 तथा सदस्य पद हेतु कुल-290 है। इस प्रकार अध्यक्ष व सदस्य को मिलाकर कुल संख्या-528 है, नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु दाखिल किये गये नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरान्त निरस्त नामांकन पत्रों की संख्या- नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के अध्यक्ष पद हेतु शून्य व सदस्य पद हेतु 01 है, जबकि नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद हेतु कुल निरस्त नामांकन 09 है, जबकि सदस्य पद हेतु कुल निरस्त नामांकन शून्य है। इस प्रकार अध्यक्ष व सदस्य पद हेतु कुल निरस्त नामांकन की संख्या-10 है।
0 टिप्पणियाँ