महाराष्ट्र की राजनीति में बयानों पर विवादों का दौर जारी है. के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी के आरोप में गिरफ्तार किए गए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कल रात रायगढ़ जिले में महाड की एक अदालत ने जमानत दे दी. केंद्रीय मंत्री राणे की टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में उनके खिलाफ 4 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. उन्हें रत्नागिरि पुलिस ने कल दोपहर बाद गिरफ्तार किया था और फिर उन्हें महाड ले जाया गया.उधर उनके घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. बताया गया कि राणे को नासिक पुलिस ने भी नोटिस भेजा है.
वहीं पुणे सिटी पुलिस ने कहा कि वे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार और जमानत पर रिहा हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य नारायण राणे की तत्काल पुलिस हिरासत की मांग नहीं करेंगे. भाजपा ने कहा कि नारायण राणे की गिरफ्तारी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन है. उनके बेटे नितेश राणे ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. नितेश की ओर से पोस्ट यह वीडियो फिल्म राजनीति का एक सीन है. इसमें एक्टर मनोज बाजपेई चेतावनी वाले लहजे में डायलॉग बोलते सुने जा सकते हैं, करारा जवाब मिलेगा.
0 टिप्पणियाँ