Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत में रह रहे अफगान शरणार्थियों का दिल्ली में प्रदर्शन, बोले- न कारोबार हो पा रहा, न बच्चों की पढ़ाई

अफगानिस्तान पर 20 साल बाद फिर से तालिबान का शासन शुरू हो गया है. तालिबान का कब्जा होते ही लोग वहां से किसी भी कीमत पर निकलने की कोशिश में जुट गए हैं. हजारों लोगों को वहां से अब तक निकाला भी जा चुका है. इस बीच दिल्ली में रह रहे अफगान शरणार्थियों ने प्रदर्शन किया. ये प्रदर्शन दिल्ली में स्थित यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर रिफ्यूजी के दफ्तर के बाहर किया गया.

इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए. ये वो लोग हैं जो कई सालों से भारत में रह रहे हैं और जिन्हें भारत में रहने के लिए UNHCR की ओर से रिफ्यूजी कार्ड दिया गया है. लेकिन इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस कार्ड से न तो वो भारत में कोई कारोबार कर सकते हैं और न ही उनके बच्चों का किसी स्कूल-कॉलेज में एडमिशन हो पाता है.

प्रदर्शनकारी किसी दूसरे देश में जाने का रिफ्यूजी कार्ड बनाने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि UNHCR उन्हें किसी और देश का रिफ्यूजी कार्ड बनाकर दे, ताकि वो दूसरे देशों में जाकर रह सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ