राम चरित्र मिश्रा स्मृति सम्मान से नवाज़े गए सुल्तानपुर के बरिष्ठ समाजसेवी डॉ डी एस मिश्रा
सुल्तानपुर। कादीपुर के सरप्राइज शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को कौंडिन्य साहित्य सेवा समिति और बीवी अशोका ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्ग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित किया गया गोष्ठी का आयोजन प्रख्यात कवि श्री मथुरा प्रसाद सिंह जटायु के 71 वें जन्मदिन को साहित्य दिवस के रूप में मनाने के फलस्वरूप किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राज्यपाल सम्मान से सम्मानित लोक भूषण डॉक्टर आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप ने किया कार्यक्रम के दौरान साहित्यभूषण श्री सुशील कुमार पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सा एक सेवा का क्षेत्र है ,लेकिन पिछले कुछ समय से यह संकल्पना परिवर्तित होती जा रही परंतु आज भी हमारे बीच मे डॉ डी एस मिश्रा जैसे सहृदय चिकित्सकों ने समाज मे इस संकल्पना को जीवित कर रखा है
डॉ डी एस मिश्रा को यह सम्मान चिकित्सा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिये गए योगदान के लिए दिया गया है ,बताते चलें कि श्री मिश्रा ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपना सफर 1994 में शुरू कर आज प्रदेश के विभिन्न ज़िलों में अपना एक अलग स्थान बनाया है ।जीवन की विभिन्न कठिनाइयों से गुजरते हुए यह सफर आज सफलता के उस पैमाने पर है कि प्रदेश व देश के युवा उसे ही सफलता का सिद्धांत मानते है ।
कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगो को सम्मानित किया गया। जिसमे चिकित्सा और समाज सेवा क के लिए डॉ डीएस मिश्रा को, सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालो में श्री विश्वनाथ मिश्रा समाज सेवा के लिए श्री अंजनी कुमार सिंह को मौलिक चिंतन एवं हिंदी साहित्य श्री महादेव प्रसाद अग्रहरी को समाज सेवा के क्षेत्र में विक्रांत गुप्ता को चिकित्सा प्रसार के क्षेत्र में श्री सर्वेश कांत वर्मा सरल को शिक्षा प्रसार के क्षेत्र में श्री अनिल कुमार वर्मा मधुर को शिक्षा क्षेत्र में श्री राम चरण को समाज सेवा के क्षेत्र में श्री हरिशंकर को हिंदी काव्य रचना के क्षेत्र में श्री राजबहादुर राणा लोक साहित्य के क्षेत्र में डॉक्टर करुणेश भट्ट को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में डॉक्टर ओम अनादि गुप्ता को शिक्षा प्रसार के क्षेत्र में हिंदी ग़ज़ल के क्षेत्र में श्री नरेंद्र शुक्ला को हिंदी कविता के क्षेत्र में सुरेंद्र प्रताप सिंह अमित को उच्च शिक्षा उन्नयन के लिए श्री सुरेंद्र बहादुर यादव को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया
0 टिप्पणियाँ