बूथ कार्यकर्ता भाजपा का जांबाज व कर्मठ सिपाही : डा०आरए वर्मा

भाजपाइयों ने 26 मण्डलों में पीएम का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम लाइव देखा

दस लाख बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को पीएम ने किया संबोधित
सुलतानपुर।प्रधानमंत्री का 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम जनपद के 26 मण्डलों में एलईडी व अन्य डिजिटल माध्यमों से देखा गया।भाजपा जिलाध्यक्ष डा. आरए•वर्मा की उपस्थित एवं नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल के संयोजन में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम कला भवन परिसर स्थित हाल में स्क्रीन के माध्यम से लाइव देखा।पीएम ने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए देश के 10 लाख पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए भाजपा की ताकत पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को बताया।उन्होंने कहा बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा होगा।बूथ कार्यकर्ता की पहचान सेवा भाव की होनी चाहिए।पीएम ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा विपक्ष घोटाले की गारंटी है,तो मोदी हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी है।उन्होंने कहा विपक्ष की तरह हम तुष्टीकरण नही संतुष्टीकरण के अभियान में लगे है। हमको योजनाओं का लाभ गरीबों तक शत-प्रतिशत पहुंचा कर संतुष्टि करनी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ आरए• वर्मा ने कहा भाजपा कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि होता है।बूथ कार्यकर्ता भाजपा का जांबाज व कर्मठ सिपाही है।वह अन्य पार्टियों की तरह एअर कंडीशन में बैठकर नही बल्कि धूप छाव देखे बिना जमीन पर काम करता है।और पार्टी चिन्ह कमल को मजबूत करता है।उन्होंने आए हुए सभी लोगों का आभार प्रकट किया। आज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, धर्मेन्द्र कुमार,आशीष सिंह रानू,डाॅ अनुराग पाण्डेय,अजय विक्रम सिंह, संतोष दूबे,शिव मूर्ति पाण्डेय,विनोद पाण्डेय, इन्द्रदेव मिश्र,प्रवीण मिश्र,रवि श्रीवास्तव,संजय सोमवंशी, रजनीश मिश्र,दिनेश चौरसिया, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।