Ticker

6/recent/ticker-posts

Donate us

विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं का लाभ उठाने हेतु मत्स्य पालक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन।

विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं का लाभ उठाने हेतु मत्स्य पालक ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन।

सुलतानपुर 19 जून/मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकान्त पाण्डेय ने अवगत कराया कि  मत्स्य पालक विकास अभिकरण  वित्तीय वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा, निषाद राज वोट सब्सिडी योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना तथा मुख्य मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं का लाभ उठाने हेतु मत्स्य पालक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
         उन्होंने बताया कि मात्स्यिकी गतिविधियों से आच्छादित करने हेतु विभागीय पोर्टल http//fisheries.up.gov.in पर दिनांक 30.05.2023 से 15.06.2023 ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल खोले गये थे। पुनः ऑनलाइन अवेदन करने की तिथि दिनांक 18.06.2023 से 30.06.2023 तक बढ़ा दी गयी है। मत्स्य विभाग की योजनाओं के अन्तर्गत प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज वोट सब्सिडी योजना मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना, मुख्य मंत्री मत्स्य सम्प्दा योजना में आवेदन किये जा सकते हैं।
         उक्त योजनाओं से सम्बन्धित अधिक जानकारी कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, सुलतानपुर कलेक्ट्रेट परिसर से प्राप्त करें और अधिक से अधिक आवेदन कर उक्त योजनाओं का लाभ उठाऐं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ