Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया।

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया।
सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं सदस्यता अभियान के प्रभारी पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को  सदस्य बनाया गया। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी सदस्यता अभियान का आरंभ किया गया। सदस्यता अभियान के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी रहे। रामगोविंद चौधरी ने कहा समाजवादी पार्टी गरीबों,नौजवान,किसान,पिछड़ों,अल्पसंख्यकों,दलितों  की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई,भ्रष्टाचार की सभी सीमा आज तोड़ चुकी है।सदस्यता अभियान के पश्चात समाजवादी पार्टी महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेगी।गरीब,शोषित, वंचित को न्याय दिलाने का काम करेगी। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव,निवर्तमान महासचिव मोहम्मद सलाउद्दीन,विधायक  मोहम्मद ताहिर खान,पूर्व विधायक गण अरुण वर्मा,अबरार अहमद,अनूप संडा,पूर्व जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव,रामसहाय यादव,जिला पंचायत सदस्य रामशंकर यादव,रिजवान अहमद पप्पू,पूर्व नगरपालिका चेयरमैन सैयद रहमान उर्फ मानू,अशोक बर्मा,वीरेंद्र मौर्य,बब्बन यादव, राजू चौधरी,शहजाद अहमद,  सुमेर भारती,अख्तर रजा पारा,सीताराम यादव,हौसला यादव,स्वामीनाथ यादव, गुफरान सैफी,आदि  कार्यकर्ता एवं नेतागण आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री की उपस्थिति मे बड़ी संख्या में सदस्य बनाए गए।कार्यकर्ता अभियान प्रत्येक ग्राम सभा,न्याय पंचायत,ब्लॉक एवं नगर के प्रत्येक वार्ड में क्रमशः निर्धारित तिथियों पर चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ