Ticker

6/recent/ticker-posts

Donate us

जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल कांजी हाउस लम्भुआ, वि0ख0 लम्भुआ का किया गया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल कांजी हाउस लम्भुआ, वि0ख0 लम्भुआ का किया गया औचक निरीक्षण।
     सुलतानपुर 16 जून/ जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा शुक्रवार को जिला पंचायत से  संचालित गोवंश आश्रय स्थल कांजी हाउस लम्भुआ, वि0ख0 लम्भुआ का औचक निरीक्षण किया गया।  
     निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल पर साफ-सफाई, खान-पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन रजिस्टर आदि का जायजा लिया गया। गोवंश आश्रय स्थल में कुल 29 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें से 25 मादा व 04 नर थे।
     जिलाधिकारी ने दैनिक सत्यापन रजिस्टर का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान पशुचिकित्सा अधिकारी के नियमित न होने का पता चलने पर उन्होंने निर्देशित किया कि पशु चिकित्सा अधिकारी दैनिक सत्यापन/निरीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं। उन्होंने सम्बन्धित को संरक्षित गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की व्यवस्था कराये जाने तथा गर्मी से बचाव हेतु कूलर में पानी नहीं था, तो पानी भराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी को पत्र जारी कर हरा चारा उत्पादन हेतु भूखण्ड चिन्हित करने के निर्देश दिये जायेंगे। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत लम्भुआ अमित सिंह सहित अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ