सुलतानपुर/कटका खानपुर क्षेत्र के अंदर कटका रेलवे क्रासिंग के पास तीसरे दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा । लोगों के अंदर व्यापक पैमाने पर रोष जाहिर रहा आज का विरोध प्रदर्शन उपलों और कंडो के साथ किया गया । इस मौके पर उपस्थित कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में राहगीरों को सफर करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिससे आए दिन राहगीर चोटिल भी हो रहे हैं और लगातार क्षेत्र के अंदर में रोड के नवीनीकरण के लिए मांग भी की जा रही है लेकिन दुख है सुल्तानपुर का प्रशासन जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नही दे रहे हैं कटका खानपुर क्षेत्र के अंदर में लगातार तीसरे दिन धरना जारी रहा क्षेत्र की जनता की व्यापक पैमाने पर समस्या को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चलाया जा रहा है जिसमें हमारी मांग है कटका से मायंग जाने वाली रोड का जल्द नवीनीकरण हो बाजारों में पक्की नाली की व्यवस्था सुनिश्चित हो सरवन से मौघडा जाने वाली रोड का नवीनीकरण तत्काल हो शंकरगढ़ के रास्ते मुड़कटनी पटना मनीपुर रोड की जल्द मरम्मत कराई जाए योगी सरकार के बड़े बड़े वादे गड्ढा मुक्त के सुल्तानपुर जनपद के अंदर में धराशाई नजर आ रहे हैं । इस मौके पर उपस्थित विवेक मिश्रा, सुधीर मिश्रा , हर्षित पांडये, विपिन मिश्रा ,देव मिश्रा , सुधीर यादव , सुरेश शर्मा व क्षेत्र की जनता उपस्थित रही ।
0 टिप्पणियाँ