Ticker

6/recent/ticker-posts

डीएम के निर्देश पर सीडीओ व डीपीआरओ ने किया डेंगू प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर सीडीओ व डीपीआरओ ने किया डेंगू प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सीडीओ ने प्रतिदिन फागिंग कराने और दवा छिड़काव के दिये निर्देशित
सुलतनपुर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर आज सीडीओ अंकुर कौशिक ने डेंगू से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डेंगू मरीजों व तीमारदारों से मिलकर हालचाल भी जाना। सीडीओ व डीपीआरओ आर के भारती ने विकास खण्ड भदैयाँ के दो मुहा ग्राम पंचायत, विकास खण्ड पीपी कमैचा के शाहपुर गांव में दवा छिड़काव और साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को एंटी लारवा दवाओं के छिड़काव, प्रतिदिन फागिंग कराने व नालियों के साफ सफाई पर विशेष ध्यान के देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या हो तो वे तत्काल उनसे संपर्क कर करें लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी।  इस मौके पर  जिला  पंचायती राज अधिकारी आर के भारती भी मौजूद रहे। डीपीआरओ ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को लापरवाही न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी को प्रभावी होने नहीं देना है विभागीय मदद जो भी हो तुरंत संपर्क स्थापित कर मदद ले सकते हैं। साफ सफाई और दवा छिड़काव में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ