Ticker

6/recent/ticker-posts

कांपा में याद किए गए समाज सेवी रामचंद्र तिवारी

कांपा में याद किए गए समाज सेवी रामचंद्र तिवारी

9वीं पुण्यतिथि पर वितरित किए गए गरीबों को वस्त्र

लोगों ने पुष्पार्पित कर दी श्रद्धांजलि
सुल्तानपुर।शिक्षक स्व.राम चन्द्र तिवारी की 9वीं पुण्यतिथि बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पूरे मलैया पांडेय मजरे कांपा गांव में मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शरीक हुए। ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह व प्रधान अमन सोनी आदि लोगों ने स्व.राम चन्द्र तिवारी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब व असहाय लोगों के बीच वस्त्र एवं जरूरत के अन्य सामान का वितरण किया गया।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने कहा कि ईमानदारी से कमाया गया धन ही दान करने योग्य होता है।अन्यथा इसका उचित फल नहीं मिल पाता।उनके द्वारा दिए गए संस्कार आज उनके पुत्र पूर्व प्रधान धर्मेंद्र तिवारी 'बड़े' व मास्टर पुष्पेंद्र तिवारी में हैं। पिता की 9वीं पुण्यतिथि पर गरीब व असहायों के बीच वस्त्र वितरित कर रहें हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है। पिता का संस्कार इनमें कूट-कूट कर भरा हुआ है। गरीबों की सेवा भी करते हैं।समाज के वंचित लोगों की मदद करना इन्होंने अपने पिता से सीखा है तथा आज भी यह परंपरा इस परिवार द्वारा निभाई जा रही है।इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया।जिसमें आये हुए ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा गोविंद नरायण तिवारी,पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद,ओम प्रकाश मिश्रा,फौजी घनश्याम मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी,भास्कर तिवारी,प्रधान जामता,पूर्व प्रधान साबरमती, डॉ जुनैद अहमद,पप्पू पांडेय,ओम नरायण पांडेय,प्रधान प्रतिनिधि बजरंग सिंह,पंचम यादव, सूर्यभान सिंह,देव वक्स तिवारी,ललित दुबे,राजन पांडेय, अजीत पाठक,लल्लन सिंह,अरुण पाठक,श्रीकांत पांडेय,गंगा पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ