Ticker

6/recent/ticker-posts

तीन दिन से गायब बालक का शव गन्ने के खेत में मिला

तीन दिन से गायब बालक का शव गन्ने के खेत में मिला

परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी
 सुलतानपुर। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देवाढ गांव निवासी बारह वर्षीय दलित किशोर प्रियांशु गौतम पुत्र महारजदीन गौतम जो 20 मई को घर से शाम लगभग पांच बजे से लापता था । जिसका शव बगल के गांव साढापुर में एक गन्ने के खेत में मंगलवार की सुबह मिला । किशोर का शव मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया । 21 मई को परिजनों ने गायब होने की सूचना देकर चांदा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करायी थी । घटना की सूचना पर मौके पर चांदा पुलिस पहुच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच में जुट गयी । काफी मान मनौवल के बाद परिजन शव के पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। गांव वालो की काफी भीड़ जुट गयी ।  डॉग स्क्वॉयर्ड व फ्रोरेंसिक टीम भी पहुँचकर घटना स्थल पर बारीकियो से जाँच की ।
वही किशोर की माँ व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी लम्भुआ अब्दुल सलाम खान प्रभारी कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा  कोतवाल लम्भुआ शिवाकांत तिवारी यस आई दिनेश चन्द्र व सुरेश कुमार परेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ