Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को जगह- जगह हुआ भंडारे का आयोजन

ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को जगह- जगह हुआ भंडारे का आयोजन
सुलतानपुर।ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार के शुभ अवसर पर शहर से लेकर गांव तक जगह जगह वृहद भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।दरियापुर तिराहे स्थित एक्साइड बैटरी के प्रोपराइटर राज कमल अग्रवाल एड•, समाजसेवी पिंकू अग्रवाल के संयोजन में आयोजित प्रसाद वितरण का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बजरंग बली की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।इसी क्रम में भाजपा नेता संदीप सिंह ने विशाल मार्ट के सामने बजरंगबली की विधिवत पूजन- अर्चन करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता विजय रघुवंशी,प्रदीप शुक्ला,हनुमान त्रिपाठी,नवीन अग्रवाल,मनोज श्रीवास्तव, राम अभिलाष सिंह, रजनीश अग्रवाल, सभासद अजय सिंह, अरूण द्विवेदी,सुनील विश्वकर्मा, कुच्चू मौर्या,पायल अग्रवाल आदि मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ