Ticker

6/recent/ticker-posts

आंधी तूफान में ध्वस्त हुआ कच्चा मकान

आंधी तूफान में ध्वस्त  हुआ कच्चा मकान


सुल्तानपुर /मामला कादीपुर तहसील क्षेत्र का हैं, ग्रामसभा पोखरदहां के निवासी हरिराम पिता दुखीराम कल आंधी तूफान में इनका कच्चा मकान गिर कर ध्वस्त हो गया हैं, मामला कुछ इस तरह है कि हरिराम पिता दुखी राम जिनका कच्चा मकान हैं, जिसमें कई वर्षों से रह रहे थे कल आधी तूफान में इनके पड़ोसी सतना पति हुबई का पुराना चिलबिल का पेड़ हरिराम के कच्चे मकान पर गिर पड़ा जिसमें हरिराम का कच्चा मकान ध्वस्त हो गया ,उस मकान में हरिराम के काफी नुकसान हो गया है ,हरिराम द्वारा सूचना दी गई प्रधान को और प्रधान आकर लेखपाल को बुलाकर सरकारी मुआवजे के लिए जांच करवाई साथ ही हरिराम को आश्वासन दिया गया कि उन्हें सरकार की तरफ से मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ