सुल्तानपुर द्वारा कस्बा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को झंडा लगाने के लिए जागरूक किया गया,
सुलतानपुर 13 अगस्त।हर घर तिरंगा अभियान व आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाने के लिए गोमती हॉस्पिटल एंड नर्सिंग इंस्टिट्यूट सुल्तानपुर द्वारा कस्बा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को झंडा लगाने के लिए जागरूक किया गया।इस दौरान इंस्टीट्यूट के प्रबंधक डा.आरए.वर्मा व पल्लवी वर्मा की उपस्थित में वहां प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान इंस्टीट्यूट के प्रबंधक डॉ आरए. वर्मा ने कहा आजादी का 75 वां वर्ष यादगार व ऐतिहासिक हो इसके लिए समाज के हर तबके के लोगों में खुशी, उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।उन्होंने लोगों से अपने अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
0 टिप्पणियाँ