गोमती मित्रों ने दिया है नारा, घर घर सजे तिरंगा प्यारा
सुलतानपुर/गोमती मित्र मंडल परिवार ने भी अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान से अपने आप को जोड़ते हुए कुशभवनपुर की जनता को जागरूक करने के लिए प्रयास तेज कर दिया है,हर वार्ड में एक-एक गोमती मित्र को जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन ने निर्देशित किया है की अपनी देखरेख में प्रयास कीजिए कोई भी घर तिरंगे से छूट न पाए,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी व वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह ने गोमती मित्रों से निवेदन किया है कि इस पूरे कार्यक्रम में गोमती मित्र मंडल परिवार की सक्रियता धरातल पर दिखनी चाहिए,साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता श्रमदान के दिन भी भारत माता की जय कारों के बीच गोमती मित्रों ने पूरे तट परिसर को साफ करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया,श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मुन्ना सोनी,राजेन्द्र शर्मा,संत कुमार प्रधान,अजय सिंह,राम क्विंचल मौर्या,युवा मंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा,आलोक तिवारी,अनुज सिंह,सोनू सिंह,अर्जुन यादव,सचिन सोनकर,तेजस्व पांडे,अभय,अर्पित,आकाश,प्रांजल,हैप्पी,आयुष,तुषार,आभास आदि।
0 टिप्पणियाँ