Ticker

6/recent/ticker-posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर में विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर में विदाई समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

  सुलतानपुर 05 जुलाई/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुलतानपुर श्री शशि कुमार का स्थानांतरण जनपद हाथरस में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर होने के कारण उनका विदाई समारोह कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर में आयोजित किया गया, जिसमें समस्त मध्यस्थगण, पैरालीगल वालंटियर स्थाई लोक अदालत की सदस्य डाक्टर श्रीमती मृदुला राय, श्री रमेश कुमार यादव सेवानिवृत्त लिपिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर, श्री हरि राम सरोज तथा वर्तमान समय मे कार्यरत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर श्री बटेश्वर कुमार उपस्थित रहे। 
          इस कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर द्वारा किया गया विदाई समारोह में उपस्थित समस्त मध्यस्थगण द्वारा स्थानांतरित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शशि कुमार को माल्यार्पण कर तथा शाल व प्रतीक चिन्ह श्री हरि राम सरोज श्री आशु सिंह पैरालीगल वालंटियर श्रीमती श्रद्धांजलि  झा तथा समस्त पैरालीगल वाइलेनटियर सदस्य स्थाई लोक अदालत एवं मध्यस्थगण द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मध्यस्थ श्री अरुण कुमार सिंह, श्री विनोद कुमार गुप्ता, श्री मोहन सिंह, निगम कुमारी रुखसाना बानो, श्री अमित कुमार पांडे, श्री सुभाष चंद त्रिपाठी तथा श्री हरि राम  सरोज लिपिक सेवानिवृत्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर  तथा श्रीमती श्रद्धांजलि झा पैरालीगल वाइलेनटियर सुल्तानपुर  द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।     
        इस कार्यक्रम में समस्त व्यक्तियों द्वारा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुल्तानपुर  के कार्यों की सराहना की गई तथा भविष्य में पुनः सर्वाेच्च पद पर सुलतानपुर आने की कामना की गई। इसके उपरांत सूक्ष्म चाय पान के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ