संपन्न करने को छमाही श्रमदान,गोमती मित्र पहुंचे सैफुल्ला गंज शमशान
सुल्तानपुर/गोमती मित्र मंडल द्वारा साप्ताहिक श्रमदान के अलावा त्रैमासिक,छमाही एवं वार्षिक श्रमदान क्रमशः नगर क्षेत्र के बाहर,जनपद के बाहर व प्रदेश के बाहर आयोजित किया जाता रहा है,स्थान भी वही चिन्हित किया जाता है जहां वास्तविकता में जागरूकता एवं श्रमदान की जरूरत हो,इसी क्रम में परिवार के वरिष्ठ सदस्य मिर्जा सोहराब बेग द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी को अवगत कराया गया की सैफुल्लागंज स्थित श्मशान घाट की स्थिति अत्यंत दयनीय एवं जीर्ण शीर्ण हो चुकी है,वहां के निवासी संस्कार के लिए वहां ना जाकर नगर क्षेत्र स्थित हथियानाला श्मशान घाट आते हैं तो तय किया गया कि छमाही श्रमदान वही आयोजित किया जाएगा,रविवार ३ जुलाई को सभी गोमती मित्र पहुंच गए प्रातः ०६:०० बजे सैफुल्ला गंज स्थित श्मशान घाट,ग्राम वासियों को एकत्रित करके जागरूक करते हुए स्वच्छता श्रमदान प्रारंभ किया गया जिसमें सभी का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ साथ ही अगले सप्ताह बगल ही स्थित कब्रिस्तान में भी श्रमदान आयोजित करने का निर्णय लिया गया,,एकमात्र खराब पड़े हैंडपंप को भी मिस्त्री बुलाकर ठीक करने के लिए निर्देशित किया गया,ग्रामवासी गोमती मित्रों को अपने बीच पाकर बहुत ही प्रसन्न एवं हर्षोल्लासित रहे,श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मिर्जा सोहराब बेग, अब्दुल जलील,निसार अहमद, इरशाद अहमद,संत कुमार प्रधान, अजय प्रताप सिंह,राजेश पाठक, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,मुन्ना सोनी,अरविंद सोनी,सेनजीत कसौधन दाऊ,युवा मंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा,अजीत शर्मा,रूद्र विश्व दीप,धर्मेन्द्र वर्मा,आलोक तिवारी,राज मिश्रा,लक्की,आर्यन सेठ,अनिरुद्ध,अर्जुन यादव,पीयूष,आयुष्य,तुषार,सुनील,अर्पित,अभय आदि।।
0 टिप्पणियाँ