Ticker

6/recent/ticker-posts

रहती है जिन्हें हर पल गोमती मां की फिक्र,प्यार से कहते सभी उन्हें गोमती मित्र

रहती है जिन्हें हर पल गोमती मां की फिक्र,प्यार से कहते सभी उन्हें गोमती मित्र
सुलतानपुर/उपरोक्त पंक्तियां केवल कागज पर उकेरे हुए कुछ शब्द नहीं है बल्कि कुशभवनपुर की वास्तविकता है, पिछले दस वर्षों से गोमती की निर्मल धारा का सपना संजोये व सीता कुंड धाम की स्वच्छता के लिए सचेत रहने वाले गोमती मित्रों ने नगर वासियों को न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूक किया बल्कि आयोजनों के माध्यम से सीता कुंड धाम तक पहुंचने और स्वच्छता संकल्प के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया और जोड़ा भी, प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी कहते हैं कि दस वर्षों में बहुत कुछ बदला है यह गोमती मित्र मंडल नहीं बल्कि जनपद वासियों के साथ साथ अगल बगल के जनपद वासी भी कहते हैं,मां गोमती की आरती में उमड़ती भीड़ एवं संकल्प के लिए भिंची मुट्ठियां सफलता निकट है यह बताती है,रविवार सायंकाल होने वाली आरती में प्रयागराज से पधार रहीं साध्वी निधेश्वरी जी एवं अयोध्या से पधार रहे महंत दिलीप दास जी भी आरती में शामिल होकर गोमती मित्रों के प्रयासों को आशीर्वाद देने वाले हैं, रविवार के सप्ताहिक श्रमदान  में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मुन्ना सोनी,राजेश पाठक,अजय प्रताप सिंह,संतोष अग्रहरि,युवा मंडल प्रदेश अध्यक्ष अजय वर्मा, रुद्र विश्व दीप,अनिल सिंह,धर्मेंद्र वर्मा,सच्चिदानंद सिंह सोनू,अर्जुन यादव,तेजस्व पांडेय,अभय,ध्रुव, प्रांजल,आयुष,आकाश आदि ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ