Ticker

6/recent/ticker-posts

गर्मी ऐसी जो ले ले प्राण,गोमती मित्रों ने फिर भी ना रोका श्रमदान

गर्मी ऐसी जो ले ले प्राण,गोमती मित्रों ने फिर भी ना रोका श्रमदान

सुल्तानपुर/ तन झुलसाती धूप और दम निकालती गर्मी जिसने सभी को हैरान परेशान कर रखा है उसके बाद भी गोमती मित्र मंडल ने अपने साप्ताहिक श्रमदान को विराम ना देते हुए प्रातः छह बजे से नौ बजे तक लगातार तीन घंटे सीताकुंड धाम पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए न केवल पूरे तट परिसर को साफ सुथरा किया बल्कि आने जाने वाले लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया,प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन एवं मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा की परिवार को अपने युवा गोमती मित्रों पर गर्व है,भीषण गर्मी में भी उन्होंने क्रम को टूटने नहीं दिया,वरिष्ठ पदाधिकारी दिनकर सिंह एवं राजेश पाठक ने श्रमदान का नेतृत्व करते हुए अवरुद्ध नालियों को भी पूरी तरीके से साफ किया, श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे संरक्षक रतन कसौंधन, संतकुमार प्रधान जी,सेनजीत कसौंधन दाऊ,मुन्ना सोनी,अजय प्रताप सिंह,युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,जयनाथ,रुद्र विश्वदीप,सोनू सिंह,सौरभ,अभय,तेजस्व पांडेय,आलोक तिवारी,हैप्पी,आयुष,राज,लकी, दिव्यांश,अर्पित आदि ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ