Ticker

6/recent/ticker-posts

हर घर जल योजना अन्तर्गत पानी की टंकी के लिए भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया।

हर घर जल योजना अन्तर्गत पानी की टंकी के लिए भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया।
सुल्तानपुर।बल्दीराय तहसील क्षेत्र के नंदौली व बरसांवा गांव में क्षेत्रीय सांसद मेनका गांधी व विधायक विनोद सिंह ने पहुंचकर केंद्र सरकार की हर घर जल योजना अन्तर्गत पानी की टंकी के लिए भूमि पूजन करते हुए शिलान्यास किया।सांसद ने केंद्र सरकार की हर घर जल योजना के तहत चयनित गांव नंदौली में 3 करोड़ 50 लाख व वरसांवा गांव में 2 करोड़ 50 की लागत से बनने वाली टंकी का शिलान्यास किया। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार हर आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर है। सांसद मेनका गांधी ने पूरे दीन बंधु शुक्ल गनापुर गांव निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष बल्दीराय राजधर शुक्ला के पिता के निधन पर शोक वेदना प्रकट की और परिजनों को ढांढस बंधाया।इस दौरान 
जल निगम एक्सईएन एसएस परमार,प्रोजेक्ट मैनेजर ऋषि राज मुखर्जी ,जल निगम अधिशासी अभियंता राजेन्द्र कुमार,सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार,कार्यदायी संस्था एसएस कांट्रेक्शन के डायरेक्टर गौरव मिश्रा गोनू, अवधेश दुबे,विकास शुक्ला, आचार्य सूर्यभान पांडेय,सत्य प्रकाश दूबे,शशिकांत पांडे,भाजपा नेता बलबीर यादव,उमाकांत शुक्ला,कुलदीप शुक्ला,उत्तम सिंह,पिंटू शुक्ला,सोनू मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा,प्रधान मनोज,प्रधान जयप्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ