Ticker

6/recent/ticker-posts

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 

सुल्तानपुर।तहसील बल्दीराय क्षेत्र के ग्रीन एप्पल पेट्रोल पंप पारा बाजार के पास नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रीन एप्पल पेट्रोल पंप की ओर से आयोजित किया गया था। शिविर में क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ जांच की गई। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी बिस्मिल्लाह खान ने किया।उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी व्यवसायियों को इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए ताकि आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।पेट्रोल पंप के संचालक मोहम्मद सहीम खान ने कहा कि ग्रीन एप्पल पेट्रोल पंप की ओर से सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रीन एप्पल हॉस्पिटल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहम्मद नफीस खान और उनकी टीम के द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान लोगों के बीच आवश्यकता के अनुसार दवाइयों का भी वितरण किया गया। मौके पर बदलू खान,नवीन यादव,अविनाश,दीपचंद जयसवाल, राजमणि शुक्ला,निसार अली,दुर्गा पांडे ,आमिर खान,मुस्तकीम खान,तस्लीम खान,तुफैल खान,नफीस खान,जमालुद्दीन,कौसर खान,अयाज खान,सुरेश यादव,बृजेश यादव,नौशाद अहमद,दिलशाद अहमद,रवि साहू,शुभम साहू व चंद्रभान साहू आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ