Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में AAP के चुनावी वादे पर जनता फ़िदा, फ्री बिजली के लिए 7 दिन में 1,39,000 रजिस्ट्रेशन

दिल्ली की आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फ्री बिजली देने के बाद सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया है कि उत्तराखंड में अगर सरकार बनती है तो 300 यूनिट तक वे फ्री बिजली देंगे. आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में उन लोगों का रजिस्ट्रेशन करा रही है, जो मुफ्त में बिजली पाना चाहते हैं.

AAP के मुताबिक, 7 दिनों के भीतर 1,39,000 लोगों ने उत्तराखंड में फ्री बिजली के रजिस्ट्रेशन किया है. आम आदमी पार्टी ने इन सभी लोगों को एक गारंटी कार्ड भी सौंपा है. विधानसभा चुनावों के लिए टीम अरविंद केजरीवाल ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है. पार्टी कार्यकर्ताओं में बड़ी संख्या में लोगों के आने से उत्साह देखने को मिल रहा है. 

आम आदमी पार्टी का कहना है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा लोग पार्टी के साथ जुड़ेंगे. मुफ्त बिजली अभियान के जरिए AAP की कोशिश है कि उत्तराखंड के दूरस्थ इलाकों में भी हर घर तक पहुंचा जा सके. इस अभियान के तहत 10,000 कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को मुफ्त बिजली योजना से जोड़ेंगे.

AAP के इस रजिस्ट्रेशन अभियान से पूरे उत्तराखंड से लोग बड़ी तादात में जुड़ रहे हैं. आने वाले समय में पार्टी घर-घर जाकर लोगों तक पहुंच बनाएगी और फ्री बिजली कार्ड को लेकर जनता को जागरुक करेगी. इतनी बड़ी तादाद में सिर्फ 7 दिन में लोगों के जुड़ने से ये तो साफ हो गया कि राजनीति पार्टियां मुफ्त ऐलान से अपने समीकरण साध रही हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ