झारखंड जिमनास्टिक संघ के तीन राष्ट्रीय जज 37 वें राष्ट्रीय खेलों में जज की भूमिका निभाएंगे।
झारखंड। 37 वें राष्ट्रीय खेलों के कंपीटिशन मैनेजर सह कोषाध्यक्ष श्री कौशिक बीड़ीवाला ने सचिव झारखंड जिम्नास्टिक संघ को अपने पत्र संख्या 37 एनजी/ 2023/ 017 , दिनांक 24 सितंबर 2023 भेजकर झारखंड के तीन निर्णायकों को 37 वें राष्ट्रीय खेलों में जज की भूमिका हेतु आमंत्रित किया है। जिसमें 1-श्री जितेंद्र कुमार, मेन आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक,2- सुश्री दीप कुमारी मांझी, वोमेन आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक एवं हेमा कुमारी को एरोबिक जिमनास्टिक प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया है।
=========================
इसके अतिरिक्त झारखंड जिमनास्टिक संघ ने एरोबिक जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता में श्री विकास कुमार गोप का चयन किया है वह भी इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
=========================
इन सभी के चयन पर झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष श्री आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष श्री शेखर बोस,महासचिव श्री मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र दूबे, अनिल जयसवाल तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव,रंजना रंजन, कार्यकारी सचिव, राजीव रंजन, प्रशासनिक सचिव डॉ० दीपक साहू, कोषाध्यक्ष, गोविन्द झा, आशीष झा, सरोज यादव, तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सभी संबद्ध जिला के पदाधिकारियों ने इन्हें शुभकामनाएं दी।
==========================
राजीव रंजन
कार्यकारी सचिव,
झारखंड जिम्नास्टिक संघ।
0 टिप्पणियाँ