रांची विश्वविद्यालय दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता 2023-24 शुरू
आज दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को जगन्नाथ नगर महाविद्यालय में रांची विश्वविद्यालय रांची दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो (महिला/पुरुष) प्रतियो गिता 2023-24 का आयोजन किया गया। खेल का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अबरार अहमद एवं मुख्य अतिथि छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष, राँची रिश्व विद्यालय राँची के डा. सुदेश कुमार साहू के द्वारा किया गया। इसमें पुरुषों के कुल 8 एवं महिलाओं के 6 टीमों ने भाग लिया। महिलाओं के सेमी फाइनल में गोस्सनर कॉलेज, राँची ने 02,06 बनाम बिरसा कॉलेज खूंटी 02,04 पर बढ़त बनाते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुषों का सेमी फाइनल कल 10.30 बजे बी. एन. जालान कॉलेज सिसई बनाम मारवाड़ी कॉलेज एवं गोस्सनर 'कॉलेज,राँची बनाम डोरंडा कॉलेज रांची के मध्य खेला जायेगा। कार्यक्रम में खेल पदाधिकारी डॉ रामजय नाईक डॉ विद्यानंद चौधरी खेल सचिव की अहम् भूमिका रही। साथ-ही-सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी गण एवं विद्यार्थी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 टिप्पणियाँ