Ticker

6/recent/ticker-posts

Donate us

चांद पर उतरा भारत, दुनिया का पहला देश बन रचा इतिहास,प्रज्ञान ने चंद्रमा की धरती पर लहराया तिरंगा

चांद पर उतरा भारत, दुनिया का पहला देश बन रचा इतिहास,प्रज्ञान ने चंद्रमा की धरती पर लहराया तिरंगा। 
भारत का चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद पर पहुंच गया है। लैंडर विक्रम के चांद की धतरी पर उतरते ही भारत के अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया इतिहास रच दिया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाली भारत दुनिया का पहला देश बन गया है।लैंडर विक्रम ने भारतीय समय अनुसार शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर चांद की धतरी पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रयान-3 की सफलता पर  झारखंड सहित पूरे देश में जश्‍न का माहौल है। समाज सेवी दीपक गुप्ता ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। 
भारत के इस मिशन पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई है। वजह यह है कि अब तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंच पाया है। पिछले सप्‍ताह रूस ने अपने चंद्र मिशन 'लूना-25' से यहां पहुंचने की कोशिश की लेकिन वह क्रैश हो गया और उसका मिशन फेल हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ